Salman Khan के रियलिटी शो Bigg Boss 20 में इस बार कुशल तंवर उर्फ ‘गुल्लू’ चर्चा में हैं। गुरुग्राम के इस कंटेंट क्रिएटर ने पहले ही दो बड़े रियलिटी शो जीतकर अपनी मजबूत पहचान बना ली है।
बिग बॉस 20 में इस सीजन कई दिलचस्प कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं, लेकिन कुशल तंवर उर्फ ‘गुल्लू’ खास चर्चा में हैं। उन्होंने इससे पहले MTV रोडीज XX: डबल क्रॉस और MTV स्प्लिट्सविला X6: प्यार या पैसा जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज़ की ट्रॉफी अपने नाम की है।
Also Read
Kushal Tanwar ‘Gullu’ के संघर्ष की कहानी
कुशल तंवर, जिन्हें ‘गुल्लू बॉक्सर’ के नाम से भी जाना जाता है, Haryana के गुरुग्राम से आते हैं। टेलीविजन में आने से पहले उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और साल 2022 में पुणे स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।

कुशल के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने रोडीज में आने से पहले कई बार कोशिश की, लेकिन शुरुआती दौर में उनका चयन नहीं हुआ। असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।
आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने न केवल शो में एंट्री ली, बल्कि जीत भी हासिल की। यही जिद और संघर्ष उन्हें आज बिग बॉस 20 तक लेकर आया है।
Kushal Tanwar Gullu के करियर और सोशल मीडिया कहानी
कंटेंट क्रिएटर के रूप में कुशल ने सोशल मीडिया पर अपने देसी और मजेदार वीडियो से बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।
हालांकि, शुरुआत में उन्होंने एक कैफे बिजनेस भी शुरू किया था, लेकिन उसमें उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने कंटेंट क्रिएशन पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे उन्हें पहचान मिली।
Kushal Tanwar Gullu आजकल क्यो चर्चा में हैं
अब Bigg Boss 20 में उनका सफर दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प बना हुआ है। दो रियलिटी शो जीतने के बाद वह इस शो में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं।




