Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

CM अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात के बाद भगवंत मान हुए भावुक, कहा पीएम मोदी क्या चाहते हैं?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 15 Apr 2024, 03:12 PM IST | 1 min read
CM अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात के बाद भगवंत मान हुए भावुक, कहा पीएम मोदी क्या चाहते हैं?
Share:
Advertisement

CM Kejriwal : शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहाँ से भी उन्हें राहत नहीं मिला। आज सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई की उनकी मांग खारिज कर दी गई। अदालत ने ईडी को नोटिस जारी कर केजरीवाल की गिरफ्तारी, उनकी रिमांड और उनकी अंतरिम जमानत की मांग पर जवाब मांगा। अब सुनवाई 24 अप्रैल को होगी।

भगवंत मान हुए भावुक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, लेकिन अजीब बात यह थी कि उन्हें आमने-सामने मिलने की इजाजत नहीं दी गई बल्कि खिड़की से फोन पर बात करने के लिए मजबूर किया गया। ये देखकर और अरविंद केजरीवाल से बात करते हुए भगवंत मान भावुक हो गए। उनकी आंखें भर आईं। जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों का अपने प्रति व्यवहार देखकर वह बहुत परेशान थे।

ये भी पढ़े – सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत ; CM Arvind Kejriwal को जमानत मिलने की कोई संभावना नहीं

आतंकी जैसा व्यवहार

तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “यह देखकर बहुत दुख हुआ कि उन्हें वे सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जो कट्टर अपराधियों को भी मिलती हैं। उनकी गलती क्या है? आप इलाज कर रहे हैं।” उनके साथ ऐसा हो रहा है मानो आपने देश के सबसे बड़े आतंकवादियों में से एक को पकड़ लिया हो। पीएम मोदी क्या चाहते हैं?…अरविंद केजरीवाल जो ‘कटर ईमानदार’ हैं, जिन्होंने पारदर्शिता की राजनीति शुरू की और बीजेपी की राजनीति को खत्म किया, उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

AAP एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी

जब मैंने पूछा कि वह कैसे हैं, तो उन्होंने कहा कि मेरे बारे में भूल जाओ, मुझे बताओ कि पंजाब में चीजें कैसी चल रही हैं? क्योंकि हम ‘काम’ की राजनीति करते हैं…आप एक अनुशासित समूह है, हम सब एक साथ हैं और अरविंद केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़े हैं। 4 जून को जब नतीजे घोषित होंगे तो AAP एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी.”

ये भी पढ़े – बैतूल में मतदाताओं ने सांसद को लगाई फटकार, पूछा 5 साल तक कहां थे सांसद?