Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bajaj Launched CNG Bike : Bajaj दुनिया की पहली CNG से चलने वाली बाइक लॉन्च करेगी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 05 May 2024, 03:35 PM IST | 1 min read
Bajaj Launched CNG Bike
Share:
Advertisement

Bajaj Launched CNG Bike : भारतीय बाजार में सबसे सस्ती 400cc मोटरसाइकिल पल्सर NS400G लॉन्च करने के बाद, बजाज ऑटो ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने घोषणा की कि दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल 18 जून को भारत में लॉन्च की जाएगी, जिसे उनकी टीम ने ग्राहकों को किफायती और बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने के वादे के साथ तैयार किया है।

इसके साथ ही राजीव बजाज ने यह भी कहा कि बजाज की आने वाली सीएनजी बाइक की चलने की लागत पेट्रोल से चलने वाली बाइक के मुकाबले कम होगी और यह पर्यावरण के लिए भी अच्छी है। कंपनी ने कहा कि बाइक को चरणों में लॉन्च किया जाएगा। सबसे पहले इसे महाराष्ट्र में लॉन्च किया जाएगा। और उसके बाद इसे धीरे-धीरे उन राज्यों में पेश किया जाएगा जहां सीएनजी स्टेशन अच्छी संख्या में उपलब्ध हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बाइक का नाम ब्रूजर 125 सीएनजी होगा। पिछले महीने ही बजाज ऑटो के एमडी ने पुष्टि की थी कि कंपनी वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। अब देखना यह है कि दुनिया की पहली सीएनजी बाइक उपभोक्ताओं को बढ़ती महंगाई से कितनी राहत दिला पाती है और क्या यह पावरफुल बाइक पसंद करने वाले ग्राहकों की कसौटी पर खरी उतर पाती है या नहीं। .

ये भी पढे – Necklace Designs : शादी समारोह में पहनें इस तरह का नेकलेस, हर कोई करेगा तारीफ

Advertisement