Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल का संदेश, कहा- मेरे बाद मेरे माता-पिता का ख्याल रखना

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 31 May 2024, 04:46 PM IST | 1 min read
सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल का संदेश, कहा- मेरे बाद मेरे माता-पिता का ख्याल रखना
Share:
Advertisement

CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कहते हैं, “सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था। परसों मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कितने दिन जेल में रखेंगे। लेकिन मेरा हौसला बुलंद है। मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, मुझे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

मैं झुकूंगा नहीं

जब मैं जेल में था, तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। उन्होंने मेरी दवाइयां बंद कर दीं… मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या चाहते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया? जब मैं जेल गया था, तब मेरा वजन 70 किलो था, आज 64 किलो है। जेल से रिहा होने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कई टेस्ट करवाने होंगे।’ मैं करीब 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार वे मुझे और प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं…

माँ-बहन को हर महीने 1000 रुपये देंगे

मैं जहां भी रहूंगा, अंदर या बाहर. मैं दिल्ली का काम नहीं रुकने दूंगा। आपकी मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, मुफ़्त दवाइयाँ, इलाज, 24 घंटे बिजली और भी बहुत सी चीज़ें जारी रहेंगी और वापस आने के बाद मैं हर माँ-बहन को हर महीने 1000 रुपये देना भी शुरू करूँगा। आज मैं आपसे अपने परिवार के लिए कुछ माँगना चाहता हूँ। मेरे माता-पिता बहुत बूढ़े हैं। मेरी माँ बहुत बीमार हैं। मुझे जेल में उनके बारे में बहुत चिंता होती है। मेरे बाद मेरे माता-पिता का ख्याल रखना, उनके लिए प्रार्थना करना…”

मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं। उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है। जब मुश्किल वक्त आता है तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। मेरा बहुत साथ दिया है। हम सब मिलकर देश को बचाने के लिए तानाशाही से लड़ रहे हैं।