Urjanchal Tiger
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

खाना टाइम से न मिलने पर गुस्साए पति ने पत्नी की कुल्हारी से कर दी हत्या

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 13 May 2024, 02:08 PM IST | 1 min read
Crime News : खाना टाइम से न मिलने पर गुस्साए पति ने पत्नी की कुल्हारी से कर दी हत्या
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

Crime News : छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला जशपुर जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर में समय पर खाना नहीं देने पर एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर की है, जहां बीती रात आरोपी ने अपनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम तुलसी पैंकरा बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, रात में जब आरोपी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया और घर से निकल गई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों ने महिला का लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT