Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Anant Ambani और Radhika Merchant की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए बॉलीवुड सितारे इटली के लिए रवाना, जानें सेरेमनी की डिटेल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 May 2024, 02:37 PM IST | 1 min read
Anant Ambani and Radhika Merchant's 2nd Pre-wedding Ceremony
Share:
Advertisement

Anant Ambani and Radhika Merchant’s 2nd Pre-wedding Ceremony : मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग आज यानी 29 मई से शुरू हो गई है। ये समारोह इटली के पलेर्मो में क्रूज शिप पर आयोजित किया जा रहा है। जोड़े के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन की तरह ये भी शानदार होंगे। इसमें भाग लेने वाले मेहमानों के लिए ड्रेस कोड क्लासिक क्रूज़ शिप है। बाद में शाम को स्टारी नाइट कार्यक्रम होगा, जिसके लिए एक फॉर्मल ड्रेस कोड रखा गया है।

29 से 31 मई तक क्रूज पर होगा सेलिब्रेशन

  • रोम में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शीर्षक ए रोमन हॉलिडे है।
  • मेहमानों के लिए टूरिस्ट चिक ड्रेस कोड है। इसके बाद शाम को जहाज पर टोगा पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
  • वहीं 31 मई को आकाश और श्लोका की बेटी वेदा का पहला जन्मदिन क्रूज शिप पर ही मनाया जाएगा।
  • इसके बाद, वे ले मास्करेड नामक एक शाम के कार्यक्रम के लिए फ्रांस के कान्स में उतरेंगे।
  • इसके बाद आखिरी दिन मेहमानों को इटली के शहर पोर्टोफिनो ले जाया जाएगा, जहां शाम को ला डोल्से वीटा थीम पर इटालियन समर का आयोजन किया जाएगा।

Anant Ambani और Radhika Merchant की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए बॉलीवुड सितारे इटली के लिए रवाना, जानें सेरेमनी की डिटेल

दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए निकले सितारे

अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर कई सितारे इटली के लिए रवाना होते नजर आए। रितेश देशमुख और जेनेलिया भी अपने बच्चों के साथ नजर आए। इस दौरान करीना कपूर भी ब्लू डेनिम और व्हाइट टी-शर्ट में एयरपोर्ट पर नजर आईं। मिस्टर एंड मिसेज माही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस अपने पिता बोनी कपूर के साथ क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। हाल ही में सारा अली खान को भी अपने भाई के साथ एयरपोर्ट पर इटली के लिए रवाना होते देखा गया था।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886