Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली कलेक्टर द्वारा गठित दल ने मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 05 Oct 2025, 09:04 PM IST | 1 min read
A team constituted by the Singrauli Collector conducted a surprise inspection of medical stores.
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 05 अक्टूबर 2025।। जिले में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स की आकस्मिक जांच की गई। यह जांच औषधि निरीक्षक की टीम ने की।

गठित दल के प्रभारी औषधि निरीक्षक बिहारी लाल अहिरवार ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप नहीं मिला। प्रशासन ने इस सिरप की बिक्री पर रोक लगा रखी है।

निरीक्षण में जिले के कई मेडिकल स्टोर्स और मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल किए गए। टीम ने सभी स्टोर्स के बिल, रिकॉर्ड और दवाइयों की स्टॉक रिपोर्ट देखी।

https://urjanchaltiger.in/news/gaurav-bainal-the-new-collector-of-singrauli-took-charge/192230/

अधिकारियों ने कहा कि अगर भविष्य में किसी दुकान पर प्रतिबंधित सिरप पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फार्मासिस्ट राजेश पड़वार और अशोक कुमार सिंह पाव भी मौजूद थे।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध दवा की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।

Advertisement

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886