Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

ज़िन्दगी की जंग हार गया 6 साल का मयंक, 40 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 14 Apr 2024, 01:26 PM IST | 1 min read
ज़िन्दगी की जंग हार गया 6 साल का मयंक, 40 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Share:
Advertisement

Rewa News : नेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बालक मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। वे इसे बाहर निकाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 6 साल के मयंक को बचाया नहीं जा । त्योंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मयंक की मौत की पुष्टि की है और अब त्योंथर में शव परीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। बालक को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। मयंक को बचाने के लिए करीब 40 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन। एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मयंक के पास पहुंची और उसे मृत घोषित कर दिया। शव को निकालने के बाद डॉक्टर जांच करेंगे।

 

Advertisement