Singrauli News : खुले में मांस बेचने वालों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 10,500 रुपये का जुर्माना

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, July 13, 2026 7:35 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित बनाने के लिए नगर पालिक निगम सिंगरौली ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को नवजीवन विहार जोन में खुले में मांस बेचने और आसपास गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों पर नगर निगम ने आकस्मिक कार्रवाई करते हुए कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी सतर्कता देखी गई। निगम का कहना है कि शहर की स्वच्छता और आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

…..और कट गया चलान !

नगर निगम की टीम ने नवजीवन विहार जोन में निरीक्षण के दौरान उन दुकानों को चिन्हित किया, जहां खुले में मांस बेचा जा रहा था और आसपास सफाई व्यवस्था की अनदेखी की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के चालान काटे गए और कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान में स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, स्वच्छता उप-पर्यवेक्षक दिनेश सिटाडेल, सी एंड डी मैनेजर रोहित चौरसिया तथा आईईसी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

दोबारा नियम तोड़ेने पर हो सकती है दुकान सील

नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि यदि भविष्य में किसी दुकान पर खुले में मांस बेचने या सड़क एवं नालियों में गंदगी फैलाने की शिकायत मिली, तो केवल जुर्माने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। ऐसे मामलों में संबंधित दुकान को सील करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

WhatsApp