जिला जेल बैढ़न में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित, एक प्रकरण का हुआ निराकरण

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, April 26, 2026 1:19 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार जिला जेल बैढ़न में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार जिला जेल बैढ़न में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह विशेष लोक अदालत प्रदेश की केंद्रीय, जिला एवं उप जेलों में निरुद्ध बंदियों के राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस पहल के तहत बंदियों को जेल परिसर में ही न्यायिक राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति, द्वारा ग्वालियर केंद्रीय जेल से ऑनलाइन माध्यम के जरिए किया गया। जिला जेल बैढ़न में आयोजित इस लोक अदालत के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री खंडेलवाल ने अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता की खंडपीठ का गठन किया। लोक अदालत में कुल 3 राजीनामा योग्य प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 1 प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp