विधायक रामनिवास शाह ने “स्कूल चले हम” अभियान में बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित किया

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, April 1, 2026 7:41 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के बैढ़न स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित “स्कूल चले हम” अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैढ़न में आयोजित “स्कूल चले हम” कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विशेष रूप से भाग लेकर कक्षा 9वीं के नवप्रवेशित छात्रों को पाठ्यपुस्तकें वितरित किया। उक्त कार्यक्रम मे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल नियमित आने, पढ़ाई में रुचि लेने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। विधायक ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के पढ़ाई के प्रति सहयोग और उत्साह बनाए रखें। उन्होंने इस अभियान को हर बच्चे को स्कूल में जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यही प्रयास प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp