सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ओर दिनदहाड़े युवती से मोबाइल छीन लिया गया, वहीं दूसरी ओर गुस्साई भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेकर आरोपियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
देखे वीडियो-
कोतवाली क्षेत्र में एक घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर दिनदहाड़े युवती से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई, वहीं दूसरी ओर आरोपियों को पकड़ने के बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहे के पास की है, जहां बाइक सवार तीन युवक राह चलती युवती शिवानी सिंह का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पीछा किया। भागने के दौरान आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन उन्हें पुलिस के हवाले करने के बजाय गुस्साई भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपियों को हिरासत में लिया। बाइक को जब्त कर जांच मे जुट गई है।











