विंध्यनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, March 28, 2026 8:27 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। भाजपा मंडल विंध्यनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के उद्घाटन सत्र में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

विंध्यनगर मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की सक्रिय भूमिका और मार्गदर्शन खास तौर पर देखने को मिला। विधायक रामनिवास शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग उन्हें वैचारिक रूप से मजबूत, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाते हैं।

श्री शाह ने आगे कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व, संगठन क्षमता और जनहित के कार्यों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now