फरार वारंटी और शराब कारोबारी चढ़े माड़ा पुलिस के हत्थे हत्थे

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, March 28, 2026 5:26 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने भरण-पोषण से जुड़े मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही 2 स्थायी वारंट और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

जिले में कानून से बचकर भाग रहे आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। भरण-पोषण के मामलों में लापरवाही बरतने और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनमें वे आरोपी शामिल हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और भरण-पोषण की राशि देने से बच रहे थे।

माड़ा पुलिस ने दो स्थायी वारंट और तीन गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए। थाना माड़ा क्षेत्र में एक आरोपी को उस समय दबोचा गया, जब वह चोरी-छिपे अपनी दूसरी पत्नी के घर में रह रहा था। आरोपी पर एक लाख रुपये से अधिक की भरण-पोषण राशि बकाया थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी को भी भरण-पोषण की राशि नहीं चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कोयलखुंट क्षेत्र से भी एक वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। इसी दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों से भारी मात्रा में शराब जब्त की।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now