अवैध रेत परिवहन पर सासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

By: Om Prakash Shah

On: Friday, March 27, 2026 6:08 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सासन चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी सासन प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग का ट्रैक्टर (क्रमांक MP66A5734) ग्राम सरईझर स्थित परास पानी नदी से अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पावरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल 439RE8 मौके पर पहुंचा, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच में रेत का परिवहन अवैध पाया गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर (कीमत लगभग 6 लाख रुपये) और ट्रॉली में भरी रेत (कीमत करीब 5 हजार रुपये) सहित कुल 6.05 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

सुप्रीम कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शख्स ने जज से कहा- ‘मैं आपको आदेश देता हूं…

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को एक असामान्य और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से अपना केस लड़ रहे एक याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कथित तौर पर हंगामा…

Read More

WhatsApp