कैडैवेरिक ओथ सेरेमनी में शामिल हुए विधायक रामनिवास शाह, विद्यार्थियों को दिया सेवा का संदेश

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, March 25, 2026 8:03 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिंगरौली में आयोजित कैडैवेरिक ओथ सेरेमनी में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां भावी चिकित्सकों ने देहदान करने वाले महान व्यक्तियों को अपना प्रथम गुरु मानकर चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत की।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिंगरौली में आयोजित कैडैवेरिक ओथ सेरेमनी में आज एक भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सहभागिता करते हुए भावी चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा का वह पवित्र क्षण है जहां विद्यार्थी देहदान करने वाले महान व्यक्तियों को अपना पहला गुरु मानते हैं। यही संस्कार उन्हें संवेदनशील और जिम्मेदार डॉक्टर बनने की दिशा में अग्रसर करता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देहदानियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों के साथ समाज की सेवा करने की शपथ ली। समारोह ने यह संदेश दिया कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है, जिसकी शुरुआत सम्मान और कृतज्ञता से होती है।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp