मैहर में VIP दर्शन बंद, फिर भी मंत्री गर्भगृह में पहुंचीं, आम भक्त लाइन में खड़े रहे

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, March 25, 2026 2:00 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मैहर मंदिर में एक बार फिर VIP संस्कृति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर प्रशासन ने VIP दर्शन पर रोक लगाई थी, वहीं दूसरी ओर मंत्री राधा सिंह के सीधे गर्भगृह में प्रवेश का मामला सामने आया है।

मंदिर परिसर में मौजूद आम श्रद्धालु लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि मंत्री बिना लाइन के सीधे दर्शन करती नजर आईं।

आदेश और आदेश का सच ?

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि किसी भी प्रकार के VIP दर्शन की अनुमति नहीं होगी और सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से लाइन में दर्शन करना होगा।

इसके बावजूद नियमों का पालन केवल आम लोगों तक ही सीमित रहा। मंत्री राधा सिंह का सीधे गर्भगृह में प्रवेश इस आदेश के विपरीत माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स ने वीडियो और तस्वीरें साझा कर प्रशासन और VIP व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि जब VIP दर्शन पर प्रतिबंध है, तो फिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now