विंध्यनगर : हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला संजय कैसे पकड़ा गया ?

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, March 25, 2026 7:17 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीनहट कॉलोनी के हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

 ख़बर क्या है ? हनुमान मंदिर में चोरी !

कैसे हुई चोरी

फरियादी संदीप कुमार मिश्रा, जो मंदिर के पुजारी हैं, ने 10 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी की रात मंदिर को बंद कर सोने के बाद सुबह जब वह सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला।

मंदिर के अंदर से हनुमान जी का चांदी का गदा (लगभग 300-400 ग्राम), चांदी का मुकुट (करीब 200-250 ग्राम) और दान पेटी गायब थी। दान पेटी बाद में मंदिर परिसर के बाहर टूटी हुई मिली, जिसमें रखा नगद भी चोरी हो चुका था।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

मामले में पुलिस ने धारा 331(4) और 305ए बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज, पुराने आरोपियों से पूछताछ और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि गहिलगढ़ गांव के कुछ युवक चांदी के सामान बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने संजय शाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों संजय वर्मा और संदीप वर्मा के साथ चोरी करना कबूल किया।

चांदी का गदा गलाकर बनाया बिस्किट

पूछताछ में सामने आया कि चोरी किया गया चांदी का गदा बैढ़न के सोनी कटरा स्थित गोलू सोनी की दुकान पर बेच दिया गया था।

गोलू सोनी ने पुलिस को बताया कि उसने गदा को गलाकर चांदी का बिस्किट बना दिया था। पुलिस ने उसके पास से यह बिस्किट बरामद कर लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से

  • चांदी के गदा से बना बिस्किट
  • चांदी का मुकुट
  • दान पेटी के 298 रुपए के सिक्के
  • घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल
  • लोहे का सब्बल

बरामद किए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को 24 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp