ग्रेजुएशन समारोह में नन्हे बच्चों का सम्मान,विधायक ने बढ़ाया बच्चों का हौसला।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, March 24, 2026 4:00 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नन्हे विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।

जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों को सम्मानित होते देख पूरा माहौल उत्साह और खुशी से भर गया।

विधायक रामनिवास शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन बच्चों के जीवन की पहली उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों के जोश, अभिभावकों के गर्व और शिक्षकों के समर्पण को समाज के लिए सकारात्मक संकेत बताया। विधायक श्री शाह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp