सिंगरौली। जिले के जयंत क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जयंत चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पान दुकान के सामने की बताई जा रही है।
जिले के जयंत क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जयंत चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पान दुकान के सामने युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। युवक दुकान के पास खड़ा था, तभी हमलावरों ने उस पर टूटकर हमला कर दिया और बेरहमी से पीटने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की पुष्टि करते हुए जयंत चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।











