बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत, मचा हड़कंप।

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, March 14, 2026 11:17 AM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। मजदूर की मौत से आक्रोशित साथियों ने प्लांट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी बताया जा रहा है और वह लंबे समय से यहां मजदूरी कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp