🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उछाल !

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Thursday, March 5, 2026 5:51 PM

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उछाल !
Google News
Follow Us

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख किया, जिससे इसकी मांग बढ़ी। हालांकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने की तेजी सीमित रही।

स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 0.4% बढ़कर 5,156.11 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर 5,168.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

जनवरी में बना था रिकॉर्ड स्तर

गौरतलब है कि जनवरी 2026 में सोने की कीमत ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस सप्ताह की शुरुआत में भी कीमतें 5,400 डॉलर के ऊपर पहुंच गई थीं। इसकी मुख्य वजह अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू की गई सैन्य कार्रवाई को माना जा रहा है।

ईरान-इजरायल युद्ध : से बढ़ा बाजार तनाव

ताजा घटनाक्रम में इजराइल ने गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान में कई बड़े हवाई हमले किए। इजराइल का दावा है कि इन हमलों में ईरानी प्रशासन से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

इसके पहले ईरान की मिसाइलों के कारण इजराइल में लाखों लोगों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी थी। इस तनाव का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now