राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, सलमान खान को धन्यवाद वाला वायरल वीडियो निकला पुराना

By: Neeraj Sahu

On: Monday, February 16, 2026 1:43 PM

राजपाल यादव
Google News
Follow Us

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान को आर्थिक मदद के लिए धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उनकी हालिया जमानत से जोड़कर साझा किया जा रहा है। हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक साबित हुआ है। वायरल वीडियो दरअसल 2018 का है और इसका वर्तमान चेक बाउंस केस से कोई संबंध नहीं है।

वर्तमान में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए सवाल उठाया कि जब उन्होंने पहले कर्ज लेने और चुकाने की बात स्वीकार की थी, तो अब सजा पर रोक क्यों मांगी जा रही है। अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें भुगतान के लिए कई अवसर दिए गए थे, लेकिन समय पर राशि जमा नहीं की गई।

यह मामला वर्ष 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने फिल्म “अता पता लापता” के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म के असफल होने के बाद वह पूरा कर्ज नहीं चुका सके, जिससे चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ। 2018 में उन्हें छह महीने की सजा सुनाई गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शख्स ने जज से कहा- ‘मैं आपको आदेश देता हूं…

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को एक असामान्य और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से अपना केस लड़ रहे एक याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कथित तौर पर हंगामा…

Read More

WhatsApp