‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को वैश्विक मंच पर गति, प्रवासी भारतीयों के संगठन ‘बिहान’ का भव्य शुभारंभ

By: अजीत नारायण सिंह

On: Saturday, January 17, 2026 8:27 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रवासी भारतीयों के नेतृत्व वाले आंदोलन ‘बिहान – फॉर द राइजिंग भारत (BIHAAN)’ ने नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में अपने वैश्विक परिचालन का औपचारिक शुभारंभ किया। यह संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘विकसित भारत @2047’ के विज़न से प्रेरित होकर भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को सशक्त करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ा है।

बिहान ने दुनिया भर में फैले भारतीय प्रवासियों को एकजुट कर ऐतिहासिक ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन गेन’ में बदलने की महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा की। इस हाई-टेक और हाई-इम्पैक्ट सेतु के माध्यम से प्रवासियों की विशेषज्ञता, नवाचार और निवेश को भारत के प्रमुख विकास क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा। संगठन का लक्ष्य अमृत काल में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने में योगदान देना है।

यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के उस आह्वान के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रवासी भारतीयों को विश्व भर में भारत के “राष्ट्रदूत” और “चमकते हस्ताक्षर” बताया है। प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले प्रवासी अब 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बनें। उल्लेखनीय है कि लंदन से शुरू हुआ ‘बिहान’ अब 53 देशों तक अपनी पहुंच बना चुका है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ‘बिहान’ कोर कम्युनिटी मेंटर श्री तुहिन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प तभी सिद्ध होगा, जब प्रवासी भारतवासी इस आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़ेंगे।

दिनभर चले इस आयोजन में 800 से अधिक विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता रही। इसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नौकरशाह, पूर्व नीति-निर्माता तथा 53 देशों के वैश्विक सीईओ और प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के साझा रोडमैप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रवासी भारतीयों की आवाज

बिहान की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि यह संगठन भारत के वैश्विक पुनरुत्थान की सुबह का प्रतीक है और प्रवासियों को राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाने का माध्यम बनेगा।

सह-अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार ने बताया कि संगठन अब तक 5,000 से अधिक एनआरआई और पीआईओ से संपर्क कर चुका है, जो भारत के विकास में योगदान देने को तैयार हैं।

सचिव श्री संजय सिन्हा ने कहा कि व्यापारिक समुदाय विकसित भारत संकल्प 2047 के साथ मजबूती से खड़ा है।संयुक्त सचिव श्री रोशन सिन्हा ने युवाओं की ऊर्जा और पेशेवरों के अनुभव को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, सांसद मनोज तिवारी, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रमुख नेताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायिका स्नेहलता मिश्रा और हास्य कवि शंभू शिखर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मकर संक्रांति के सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न यह आयोजन भारत की सभ्यतागत चेतना और वैश्विक भविष्य का संदेश देता नजर आया।

बिहान ने दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों, पेशेवरों और संस्थानों से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp