35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच मे जुटी पुलिस।

By: Om Prakash Shah

On: Monday, November 24, 2025 9:52 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। नवानगर थाना अंतर्गत अमलोरी में किराये के कमरे में रहने वाले 35 वर्षीय कमलभान सिंह गोड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर नवानगर पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर जांच मे जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवसर मझगवां का निवासी था और अमलोरी क्षेत्र में प्राइवेट वाहन चलाने का कार्य करता था। वह अपने चाचा के साथ किराये के कमरे में रहता था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह वह चाचा को छोड़कर वापस कमरे आया था और बताया था कि वह 10 बजे ड्यूटी पर जाएगा।समय पर ड्यूटी पर न पहुंचने पर वाहन मालिक ने चाचा से संपर्क किया। संदेह होने पर चाचा जब कमरे पर पहुँचे तो कमलभान फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने तत्काल नवानगर थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी।

पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। नवानगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp