तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत।

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, October 2, 2025 7:05 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेनिया मार्ग पर 50 वर्षीय महिला राजकुमारी वैश्य की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर की ओर जा रही थीं, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। बरगवा पुलिस बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश मे जुट गई है।

Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp