Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

लोकायुक्त ने वरिष्ठ लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 16 Feb 2024, 05:39 PM IST | 1 min read
लोकायुक्त ने वरिष्ठ लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Share:
Advertisement

MP News : शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया पेंदे खां की सहायक शिक्षिका लीओलिना इक्का ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिक्षिका ने बताया कि वह अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इससे पहले जनवरी 2024 में उनके पेंशन संबंधी सभी दस्तावेज बरखेड़ा शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल केंद्र भोपाल की वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा के पास जमा कराए गए थे। रानी शर्मा उनके दस्तावेजों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी।

इसके बाद दोनों के बीच 25 हजार रुपये में समझौता हुआ। दोनों ने 15 हजार पहले और बाकी रकम बाद में देने का फैसला किया। इस शिकायत की सच्चाई पता चलने पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886