Singrauli News : सिंगरौली जिले के माड़ा थाना परिसर में एक युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते माड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को रोक लिया और उसकी जान बचाई।
जिले के माड़ा थाना परिसर में एक युवती द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान समय रहते पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए युवती को फांसी लगाने से रोक लिया, जिससे उसकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का एक युवक से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
Also Read
इसी मामले को लेकर युवती ने माड़ा थाना परिसर में पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को ऐसा करने से रोक लिया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
माड़ा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला एक युवक से पैसे लेने से संबंधित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





