मुंबई, 3 अक्टूबर 2026 ।। Bigg Boss 20 के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जहां टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को 11 नॉमिनेटेड प्रतिभागियों में से एक को ‘लाइफलाइन’ के रूप में चुनने का फैसला लेना पड़ा। इस टास्क के बाद YUNG DSA पुरुष कैप्टेंसी कंटेंडर बने।
कैप्टेंसी कंटेंडर्स माही, उदिति और यंग को कन्फेशन रूम में बुलाया गया, जहां बिग बॉस ने उनसे पूछा कि वे यहां क्यों आए हैं। तीनों ने जवाब दिया कि वे खेलने और जीतने के लिए आए हैं। इसके बाद बिग बॉस ने संकेत दिया कि जीतने के लिए घर से एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का बाहर होना जरूरी है और उन्हें नॉमिनेटेड प्रतिभागियों में से किसी एक को चुनना होगा।
Also Read
चर्चा के दौरान माही ने मैरी का नाम, Uditi Singh ने रीति का नाम और यंग ने अमन का नाम सुझाया। अंततः तीनों ने मिलकर Rhiti Tiwari के नाम पर सहमति जताई। हालांकि एपिसोड में एलिमिनेशन नहीं दिखाया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार रीति तिवारी शो से बाहर हो चुकी हैं।
View this post on Instagram
Advertisement
रीति तिवारी का सफर शो में विवादों से भरा रहा है। हाल ही में उनका Qazi Touqeer और उदिति सिंह के साथ तीखा विवाद हुआ था। एक ‘डिस बैटल’ के दौरान उनके द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद स्थिति और बिगड़ गई थी।
‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट Salman Khan ने रीति के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने रीति द्वारा अपने पिता का नाम लेकर धमकी देने पर सवाल उठाए और कहा कि कोई भी पिता इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करेगा।
कैप्टेंसी की दौड़ अब और सीमित हो गई है, वहीं घर के अंदर भरोसे, दोस्ती और टास्क को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए समीकरण और रणनीतियां किस तरह खेल को प्रभावित करती हैं।




