Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट Gaurav Khanna क्यों रो पड़े ?

Shabana Parveen

Editor | Updated: 03 Dec 2025, 04:56 PM IST | 1 min read
Why did Bigg Boss 19 contestant Gaurav Khanna cry?
Share:
Advertisement

Gaurav Khanna जो इस समय Bigg Boss 19 के एक शीर्ष प्रतियोगी हैं, हाल ही में हुए मीडिया राउंड के दौरान भावुक हो गए। कारण था एक बेहद व्यक्तिगत सवाल, उनके और उनकी पत्नी Akanksha Chamola की उस राय को लेकर जिस पर वे बच्चों की प्लानिंग न करने का फैसला कर चुकी हैं।

मीडिया ने सवाल किया कि, क्या यह फैसला सिर्फ सहानुभूति हासिल करने का “sympathy card” नहीं है? यह सवाल सुनकर गौरव ख़न्ना कुछ पल ठहर गए, उनकी आवाज लड़खड़ा गई और उन्होंने स्पष्ट कहा:

“This is very touchy… I love my wife.” 

उनका कहना था कि यह फैसला उनकी पत्नी का है और वे उसकी हर बात का सम्मान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी भावनाएँ पूरी तरह सच्ची हैं, न कि किसी ड्रामा या रणनीति का हिस्सा।

क्यों हुआ विवाद ?

  • मामला शुरू हुआ तब, जब शो के “फैमिली वीक” के दौरान गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात हुई। इस दौरान उनकी पत्नी ने साफ किया था कि वे अभी बच्चों की जिम्मेदारियाँ लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

  • लेकिन अब मीडिया राउंड में वही निर्णय एक विवादित सवाल में तब्दील हो गया। पत्रकारों ने कहा कि दर्शकों के सामने यह एक ऐसा फैसला हो सकता है जिसे सहानुभूति जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।

    Advertisement

  • इस बात पर गौरव खन्ना इतने भावुक हुए कि उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई दर्शक उनकी संवेदनशीलता और खुली भावना की सराहना कर रहे हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886