Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कंगना रनौत ने Dating Apps और Live-in Relationships पर ऐसा क्या कह दी के मच गया बवाल !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Aug 2025, 07:29 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक और तीखे बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने आधुनिक डेटिंग ऐप्स और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया। कंगना ने डेटिंग ऐप्स को समाज की ‘‘असली गटर’’ बता कर उनके प्रति अपनी नकारात्मक राय जाहिर की। उनका मानना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर आमतौर पर वह लोग आते हैं जो खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं और इन्हीं ऐप्स के जरिए अपनी कमियों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

कंगना ने कहा कि उन्होंने कभी डेटिंग ऐप्स पर अपना प्रोफाइल बनाने की इच्छा नहीं जताई और ऐसा करना हमारे समाज के लिए ‘‘नीच’’ बात है। उन्होंने इस आधुनिक डेटिंग कल्चर को ‘‘बेकार स्थिति’’ बताते हुए कहा कि आजकल लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलने का तरीका इतना असभ्य हो गया है कि वह हर रात नए साथी की तलाश में निकल पड़ते हैं। कंगना ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने साथी को खोजने के लिए स्कूल, कॉलेज, ऑफिस जैसे पारंपरिक और प्राकृतिक स्थानों की ओर लौटें, या फिर अरेंज मैरिज के जरिये रिश्ता बनाएं।

साथ ही उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया और इस पर भी खासी आपत्ति जताई। कंगना का कहना है कि ऐसे माहौल में महिलाओं की सुरक्षा और सहारा मिलना कठिन होता है, जो भारतीय संस्कृति और परिवार संरचना के लिए नुकसानदायक है।

कंगना की ये बातें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और उनके विचारों पर कड़ी बहस छिड़ गई। कुछ लोग उनके दृष्टिकोण के समर्थन में खड़े हुए तो कई आलोचक उनके विचारों को पुरानी सोच और समाज की आज की बदलती वास्तविकता से अनभिज्ञता बता रहे हैं।

इस विवादित बयान के साथ कंगना ने फिर एक बार साबित कर दिया कि वह अपनी राय कहने में कभी हिचकती नहीं हैं और चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे हों या सामाजिक व राजनीतिक विषय, वह खुलकर बात करती हैं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886