Vivo X Fold 3 Pro : Vivo X फोल्ड 3 प्रो को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। डिवाइस में नवीनतम सुविधाओं के साथ एक बिल्कुल नया डिज़ाइन है। अब फोन को भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो, जो हाल ही में चीन मे लॉन्च हुआ है।
Vivo X Fold 3 Pro
Features (Expected)
वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो मॉडल नंबर V2330 के साथ देखा गया, जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Also Read
वीवो डिवाइस में डुअल डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 8.03 इंच की इंटरनल डिस्प्ले और 6.53 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले होगी। दोनों डिस्प्ले AMOLED LTPO तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होंगे।
Camera (Expected)
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है, जो बेहतर इमेज क्वालिटी ऑफर करेगा। यह कहना मुश्किल है कि फोन के कैमरे में एआई फीचर मिलेगा या नहीं। कई अन्य कंपनियां भी अब बजट फोन में एआई फीचर दे रही हैं।
Price (Expected)
कीमत की बात करें तो वीवो इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन देखे जाने के बाद हर कोई फोन की लॉन्च डेट का इंतजार कर रहा है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस सैमसंग के फोल्डेबल फोन को कड़ी टक्कर देगा।
ये भी पढे – 12 जीबी रैम और 5000mAh की सुपर बैटरी के साथ लॉन्च हो रहा Nothing Phone (2a) Blue




