सिंगरौली जिले के थाना विंध्य नगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक माह से लापता नाबालिग बालक को सुरक्षित खोज निकाला है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों का परिणाम है।
उत्तर प्रदेश के शक्ति नगर से मिला बालक
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय अंकित तिवारी पिता का नाम स्वर्गीय अनिल तिवारी, पिछले एक महीने से लापता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना विंध्य नगर प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
Also Read
इस टीम में:
- उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा
- सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति
- आरक्षक मुनेंद्र मिश्रा
शामिल थे। टीम ने लगातार प्रयास कर बालक को राज किशन कॉलोनी, शक्ति नगर (जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) से सुरक्षित बरामद किया।
परिजनों को सौंपा गया, खुशी का माहौल
बरामदगी के बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय से लापता बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी और राहत का माहौल है।





