Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

पीएम मोदी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, आरोप साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 27 May 2024, 02:03 PM IST | 1 min read
पीएम मोदी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, आरोप साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है, जिसके आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। इस बीच मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल आपदा के लिए मिले फंड में अनियमितता का आरोप साबित हो गया तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

राज्य को केवल 300 करोड़ रुपये ही मिले

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा से राज्य को 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि 400 लोगों की जान चली गई है। उस समय न तो प्रधानमंत्री और न ही मंडी से भाजपा प्रत्याशी लोगों का दुख-दर्द बांटने आए थे। अब वह (प्रधानमंत्री मोदी) आपदा में अरबों रुपये देने की बात कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय आपदा राहत प्रबंधन के तहत राज्य को केवल 300 करोड़ रुपये ही मिले थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा राहत कोष में गड़बड़ी का लगाया आरोप

आपको बता दें कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा राहत कोष में अनियमितता का आरोप लगाया और मामले की जांच की बात कही। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर आपदा राहत कोष में अनियमितता की बात सच साबित हुई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

हार के बाद मुंबई जाएंगी कंगना रनौत

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के दौरान राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर काम किया। बंद सड़कों को तुरंत खोल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को हार का डर है, इसलिए वह क्षेत्रवाद के नारे से मतदाताओं को लुभा रही हैं। चुनाव हारने के बाद फिर मुंबई जाएंगी कंगना रनौत!

Advertisement