Jyotiraditya scindia Viral Video : लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं के कई अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा नजारा अशोकनगर के चंदेरी में देखने को मिला है। दरअसल, बीती रात बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर के चंदेरी में दौरा किया।
दरअसल, रोड शो के दौरान चुनावी गाना ‘सिंधिया दिल से रे’ बज रहा था। इस गाने के दौरान रोड शो में शामिल लोगों का उत्साह देखकर Jyotiraditya Scindia भी जीप पर खड़े हो गए और तालियां बजाकर डांस करने लगे। इस दौरान सिंधिया को डांस करते देख वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ गया और वे नाचने लगे। अब सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये डांस खूब वायरल हो रहा है।
Also Read
देखे डांस का वायरल विडियो
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गाड़ी की छत पर डांस देखो…
@JM_Scindia pic.twitter.com/YVMX0jCv5J— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) May 4, 2024




