Urjanchal Tiger
शनिवार, 28 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान: सिंगरौली एसपी समेत 9 पुलिसकर्मियों को मिला ‘डीजी डिस्क’ सम्मान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 28 Nov 2026, 12:10 PM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले की पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. सहित 9 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘डीजी डिस्क’ सम्मान से नवाजा गया। भोपाल में 27 नवंबर को आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा ने सम्मान प्रदान किया।

जिले की पुलिस के लिए यह गौरव और उपलब्धि का क्षण है। उत्कृष्ट पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. सहित सिंगरौली जिले के 9 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित ‘डीजी डिस्क’ सम्मान से सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित गरिमामयी सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘डीजी डिस्क’ प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने वालों में पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., निरीक्षक यू.पी. सिंह, शिवपूजन मिश्रा, जितेंद्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, अमन वर्मा, रामजी त्रिपाठी, सुधाकर सिंह एवं प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर शामिल हैं।
एक ही जिले के 9 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक साथ प्रतिष्ठित सम्मान मिलना सिंगरौली पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस उपलब्धि से सिंगरौली पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। सम्मानित पुलिसकर्मियों की इस सफलता से जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT