सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान तियरा में निर्माणाधीन माइनिंग कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
कलेक्टर गौरव बैनल ने जनविश्वास कार्यक्रम के तहत तियरा में निर्माणाधीन माइनिंग कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉलेज के फेज-1 का कार्य अंतिम चरण में है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी में व्यवस्थित स्टडी एरिया विकसित करने, कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी एवं वेंटिलेशन सुनिश्चित करने और पेयजल की उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने जल निगम से समन्वय कर नल-जल योजना के माध्यम से कॉलेज तक पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।
Also Read
कॉलेज के फेज-1 में मुख्य भवन, लाइब्रेरी और हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फेज-2 में ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, अतिरिक्त हॉस्टल और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।




