Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 7 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 13 Apr 2024, 12:37 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 7 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम के अनुसार, तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2024 से शुरू हुई। शुक्रवार के पहले दिन कुल 7 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह जानकारी दी है।

चुनाव अधिकारी राजन ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में ग्वालियर, गुना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, मुरैना, सागर, भिंड (एससी) और बैतूल लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही चुनाव अधिकारी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्य के नागरिक इन सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र और अन्य जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर पढ़ सकते हैं।

लोकसभा इलेक्शन से जुड़े खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे – Click Here

Advertisement