Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Winter Vacation के लिए भारत की ये जगह हैं लोगों की पहली पसंद।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 02 Aug 2025, 12:36 PM IST | 1 min read
Winter Vacation
Share:
Advertisement

These places of India are the first choice of people for winter vacation.

Winter Vacation : सर्दियाँ शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में किसी खूबसूरत जगह पर जाकर अपने विंटर वेकेशन winter vacation को यादगार बनाने की सोच रहे हैं, तो भारत के ये सुदंर डेस्टिनेशन आपके लिए बिलकुल परफेक्ट हैं। जहां आप बर्फ की चादर में लिपटी पहाड़ियां, खूबसूरत वादियां, मनमोहक घाटियां, स्नो फॉल, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।  खासकर सर्दियों में स्नो फॉल और हरी-भरी वादियां देखने का मज़ा ही कुछ और होता है। भारत के ये कुछ चुनिंदा डेस्टिनेशन winter vacation के लिए हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंद रहे हैं।

  • शिमला (Shimla)
  • गुलमर्ग (Gulmarg)
  • नैनीताल (Nainitaal)
  • सिक्किम (Sikkim)

शिमला (Shimla)

Shimla 2025

सर्दियों के मौसम में अगर आप बर्फ देखना चाहते हैं, तो आपको हिमाचल प्रदेश का रूख करना चाहिए। हिमाचल की राजधानी शिमला में चारों तरफ हिमालय पर्वत की चोटियां, घने जंगल, मंदिर और चैडविक झरना पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके अलावा यहां स्थित डलहौजी और धर्मशाला में बर्फ की चोटियां और प्राकृतिक सुंदरता से सजी वादियों को देखना बेहद रोमांचक है।  यहां आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी चीजों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

गुलमर्ग (Gulmarg)

Gulmarg
Gulmarg 2025

विंटर वेकेशन की लिस्ट मे सबसे पहला नाम गुलमर्ग का आता है। जम्मू-कश्‍मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।  यहाँ स्थित गुलमर्ग बेहद खूबसूरत जगह है। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग में चारों तरफ बस बर्फ ही बर्फ दिखती है और इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप स्विट्ज़रलैंड जाना चाहते हैं, पर आपका बजट  सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग में स्कीइंग करने वालों की भी भीड़ जुटती है। यहां की कुदरती खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

नैनीताल (Nainitaal)

Nainitaal 2025

नैनीताल में खूबसूरत झीलों का दीदार करने के साथ ही आप औली में बर्फ पर ट्रेकिंग और अन्य खेलों का मज़ा भी उठा सकते हैं। एडवेंचर जर्नी के लिए देवभूमि उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम में वेकेशन पर जाना आपके लिए यादगार हो सकता है।  बर्फ की चादर और हरी-भरी वादियों से गुलजार उत्तराखंड कुछ अलग एक्सपिरियन्स करने के लिए लोगों की पहली पसंद माना जाता है।

सिक्किम (Sikkim)

Sikkim

अगर इस बार आप सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर भारत की वादियों मे नहीं जाना चाहते तो सिक्किम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।  यहां 100 से ज्यादा नदियां, 227 से ज्यादा झीलें और 28 पर्वत चोटियां आपको कुछ नया एक्सपीरियंस कराएंगे। गर्म पानी के झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।  अगर आप स्नो फॉल देखना चाहते हैं तो आपको जुलुक का रूख करना होगा। यहाँ  जमीन पर आपको हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखाई देगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886