Urjanchal Tiger
रविवार, 29 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

खाकी शर्मसार! थाने में ही 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, एक लाख की थी डिमांड

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Nov 2026, 09:58 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

छिंदवाड़ा। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने फर्जीवाड़े के एक मामले में खात्मा लगाने के एवज में फरियादी से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने फर्जीवाड़े के एक मामले में खात्मा लगाने के एवज में फरियादी से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक शारुख खान के खिलाफ उसके मामा दानिश अंसारी ने दमुआ थाने में फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच प्रधान आरक्षक धरमदास यादव के पास थी। आरोप है कि जांच के दौरान उन्होंने मामले में खात्मा लगाने की कार्रवाई के बदले एक लाख रुपये की मांग की।
रिश्वत की मांग से परेशान होकर फरियादी ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। शनिवार को फरियादी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेकर दमुआ थाने पहुंचा। जैसे ही उसने प्रधान आरक्षक को रकम सौंपी, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(B) एवं 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग के कर्मचारी द्वारा थाने में ही रिश्वत लेते पकड़े जाने की इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT