Urjanchal Tiger
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मुसीबत मे फंसी सुप्रिया श्रीनेत, कंगना पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, कानूनी कार्रवाई की मांग

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Mar 2024, 11:43 AM IST | 1 min read
मुसीबत मे फंसी सुप्रिया श्रीनेत, कंगना पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, कानूनी कार्रवाई की मांग
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर भारी पड़ता दिख रहा है। व्यापक आलोचना के बाद भले ही उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट हटा ली हो, लेकिन अब महिला आयोग ने इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सुप्रिया श्रीनेत पोस्ट

मुसीबत मे फंसी सुप्रिया श्रीनेत, कंगना पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, कानूनी कार्रवाई की मांग

सुप्रिया श्रीनेत के आपत्तिजनक रुख पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने पर काम कर रही है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। इस बयान से मातृशक्ति, समूची मंडी और हिमाचल प्रदेश नाराज है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Advertisement

राष्ट्रीय महिला आयोग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सुप्रिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग ने अपने हैंडल एक्स पर लिखा: एनसीडब्ल्यू सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के शर्मनाक आचरण से हैरान है। ऐसा व्यवहार असहनीय और महिलाओं की गरिमा के विपरीत है। एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने आईसीई को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। आइए हम सभी महिलाओं का सम्मान और गरिमा बनाए रखें।’

ये भी पढे – CM Arvind Kejriwal Update : अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर AAP पार्टी आज करेगी पीएम आवास का ‘घेराव’

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886