Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

जिलाधिकारी को धमकी देना सपा प्रत्याशी सनातन पांडे को पड़ा भारी, मामला दर्ज

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 28 Apr 2024, 10:46 AM IST | 1 min read
जिलाधिकारी को धमकी देना सपा प्रत्याशी सनातन पांडे को पड़ा भारी, मामला दर्ज
Share:
Advertisement

बलिया लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी बनाए गए सनातन पांडे को सीधे जिलाधिकारी को धमकी देना महंगा पड़ गया। कोतवाली नगर पुलिस ने सनातन पांडे के खिलाफ समाज में वैमनस्य, नफरत और शत्रुता पैदा करने और लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने आदि के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

सनातन पांडे ने शनिवार को मीडिया को दिए बयान में सीधे तौर पर जिला प्रशासन को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर इस बार जनता हमें जिताएगी तो हमें कोई नहीं रोक पाएगा।

अगर वोटों की गिनती में किसी भी तरह की हेराफेरी की गई तो मेरी लाश या कलेक्टर की लाश वहीं मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी ने ऐसा बयान दिया है तो एसपी मामले की जांच करायेंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने दोबारा सनातन पांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे – Sahil Khan Arrested : मुंबई पुलिस ने साहिल खान को किया गिरफ्तार, महादेव सट्टेबाजी ऐप से है कनेक्शन

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh