पोखरा गांव में युवक पर जानलेवा हमला, पैर काटा, हाथ तोड़ा

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, February 28, 2026 5:47 PM

Breaking News
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घायल युवक संदीप यादव आजादपुर का निवासी बताया जा रहा है। यह पूरी घटना जिले के बरगवां थाना क्षेत्र पोखरा गाँव की है, जहां शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पोखरा में एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसकी पहचान मृत्यु जैसी स्थिति में संदीप यादव पिता जुगनू यादव (18 वर्ष लगभग) आजादपुर निवासी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसका पैर काट दिया, हाथ तोड़ दिया तथा सिर में कील ठोंक दी। इतना ही नही युवक को मारकर उसको जला भी दिए, जिससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब ग्रामीणों ने युवक को गंभीर हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना के थोड़ी दूर पर ही हिरण का भी शव बरामद किया गया है, जिससे यह मामला और संदिग्ध हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला मुख्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया।

बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद समीर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक पर हमला, उसके झुलसने की स्थिति और हिरण का शव मिलने जैसे सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से जांच में जुटे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More