Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में सनसनी – सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 08 Aug 2026, 08:45 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली, प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झुरही-सरई मार्ग पर बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव के पास ग्राम पंचायत भवन के समीप तड़के सड़क किनारे एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या कहीं और किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अलसुबह करीब 5 बजे शव को एक हाइवा वाहन के जरिए सड़क किनारे फेंक दिया गया।

मृतक की हुई पहचान

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और स्थानीय पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त कर ली गई। मृतक की पहचान सीता प्रताप सिंह (25 वर्ष), पिता दशई सिंह, निवासी झुरहानार (ग्राम पंचायत पोखरीटोला) के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम

घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद मस्कोले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में हाइवा वाहनों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Advertisement

इलाके में दहशत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement