Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली: पार्षद अनिल वैश्य की पहल, स्कूल के नौनिहालों को मिले स्कूल बैग।

सिंगरौली। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से एनटीपीसी के सीएसआर मद से स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Sep 2026, 05:14 PM IST | 1 min read
पार्षद अनिल वैश्य की पहल, स्कूल के नौनिहालों को मिले स्कूल बैग।
Share:
Advertisement

सिंगरौली। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-जमुआ स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला जमुआ में एनटीपीसी के सीएसआर मद से स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। स्कूल बैग पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement