सिंगरौली। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में एनटीपीसी विंध्याचल के नैगम (CSR) विभाग के सहयोग से संचालित JEE एवं NEET कोचिंग के छात्र-छात्राओं के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टी-शर्ट, बैग और स्टडी मटेरियल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, एनटीपीसी विंध्याचल की CSR प्रमुख रूमादेय शर्मा तथा श्री चैतन्य एकेडमी के सेंटर हेड विकास सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read
200 विद्यार्थियों को मिल रहा नि:शुल्क लाभ
जिला प्रशासन की पहल के तहत संचालित इस कोचिंग कार्यक्रम से कुल 200 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
- JEE (कक्षा 11वीं) – 50 विद्यार्थी
- JEE (कक्षा 12वीं) – 50 विद्यार्थी
- NEET (कक्षा 11वीं) – 50 विद्यार्थी
- NEET (कक्षा 12वीं) – 50 विद्यार्थी
शामिल हैं।
इन विद्यार्थियों का चयन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न तथा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न से किया गया है।
विषय विशेषज्ञ दे रहे हैं कोचिंग
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए श्री चैतन्य एकेडमी के अनुभवी विषय विशेषज्ञ नियमित मार्गदर्शन दे रहे हैं।
- रसायन शास्त्र: श्रीमती दिव्यानी सुनील पवार
- भौतिक शास्त्र: श्री बृजेन्द्र चौहान
- गणित: श्री सच्चिदानंद तिवारी
- वनस्पति विज्ञान: श्री मनीष कुमार चौरसिया
- जन्तु विज्ञान: श्री अजीत सिंह
छात्रों को सफलता के दिए टिप्स
कार्यक्रम के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या मिश्रा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी ने कोचिंग के बेहतर संचालन के लिए सेंटर हेड विकास सिंह परिहार, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. दुबे तथा वरिष्ठ शिक्षक सी.पी. बैस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



