31 जुलाई 2026 को थाना विन्ध्यनगर द्वारा सिम्पलेक्स वार्ड क्रमांक-12 में “आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, यातायात थाना प्रभारी आशीष तिवारी, थाना विन्ध्यनगर के पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही नागरिकों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कई शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया गया।
Also Read
जन चौपाल में पहुंचे ASP सर्वप्रिय सिन्हा, 3 दिन में शिकायतों के निराकरण के निर्देश | Singrauli @PSingrauli @singrauli_sp pic.twitter.com/05b0Qrpvct
New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
— हिन्दी न्यूज़ (@UrjanchalTiger) August 1, 2026
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, नशे के अवैध कारोबार या महिला संबंधी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

