Gmail ID बदलने का फीचर भारत में लॉन्च, जानिए बिना नया अकाउंट बनाए कैसे बदलें email एड्रेस

Google ने भारत में Gmail ID बदलने का नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जानिए कौन बदल सकता है अपनी Gmail ID, कैसे बदलें और किन बातों का रखना होगा ध्यान।

गैजेट गुरु

Editor | Updated: 06 Aug 2026, 03:35 PM IST | 1 min read
Gmail ID बदलने का फीचर भारत में लॉन्च, जानिए बिना नया अकाउंट बनाए कैसे बदलें email एड्रेस
Share:

नई दिल्ली। अगर आपने कई साल पहले जल्दबाज़ी में कोई Gmail ID बना ली थी और अब वह आपको प्रोफेशनल या पसंद नहीं लगती, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google ने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे Gmail Address Change फीचर को भारत में भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है। पहले यह सुविधा अमेरिका में उपलब्ध कराई गई थी, अब धीरे-धीरे भारतीय यूज़र्स तक भी पहुंच रही है।

इस नए फीचर की मदद से कई यूज़र्स अपना @gmail.com ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे, बिना नया Google अकाउंट बनाए और बिना अपने पुराने डेटा को खोए।

अब बदल सकेंगे अपनी Gmail ID ! भारत में रोलआउट हुआ Google का नया फीचर, जानिए कैसे करें Change

ऐसा करने से क्या होगा फायदा ?

अब आपको

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • नया Gmail अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।
  • पुराने ईमेल, Google Drive, Photos और YouTube डेटा सुरक्षित रहेगा।
  • नया Gmail एड्रेस इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • पुराना Gmail एड्रेस वैकल्पिक (Alternate) एड्रेस के रूप में काम करता रहेगा और उस पर आने वाले ईमेल भी उसी अकाउंट में मिल सकते हैं।

Gmail ID कैसे बदलें ?

यदि आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो गया है, तो ये स्टेप्स फॉलो करें

Advertisement

  1. Google Account खोलें।
  2. Personal Info (व्यक्तिगत जानकारी) पर जाएं।
  3. Email सेक्शन खोलें।
  4. यदि Change Google Account email का विकल्प दिखाई दे, तो उस पर टैप करें।
  5. अपनी नई पसंदीदा Gmail ID दर्ज करें।
  6. यदि वह उपलब्ध होगी, तो उसे चुनकर सेव कर दें।
  7. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नई Gmail ID सक्रिय हो जाएगी।

Gmail का यह फीचर किन यूज़र्स को मिलेगा ?

Google इस सुविधा को चरणबद्ध (Gradual Rollout) तरीके से जारी कर रहा है। इसलिए संभव है कि यह विकल्प अभी सभी यूज़र्स को दिखाई न दे। आने वाले दिनों और हफ्तों में अधिक अकाउंट्स तक इसकी पहुंच बढ़ाई जाएगी।

किन बातों का रखे ध्यान !

  • यह फीचर उपलब्ध होने पर ही Gmail ID बदली जा सकेगी।
  • नया ईमेल एड्रेस पहले से किसी और द्वारा इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
  • Google इस सुविधा पर कुछ सीमाएं भी लागू कर सकता है, जैसे बार-बार ID बदलने की अनुमति नहीं होगी।

Advertisement

ADVERTISEMENT