Singrauli News: करथुआ में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का समापन

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 31 Jul 2026, 10:29 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम करथुआ पंचायत भवन में मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतिम दिन समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

चितरंगी थाना अंतर्गत ग्राम करथुआ पंचायत भवन में मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का समापन जनभागीदारी के साथ किया गया। समापन समारोह में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज और पुलिस मिलकर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से ही इस मुहिम को स्थायी सफलता मिलेगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता पर भी विशेष चर्चा हुई। इसके बाद आयोजित जन चौपाल में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT