सिंगरौली के समता कंपनी कैंप में हुई लैपटॉप चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया लैपटॉप बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना विन्ध्यनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
Also Read
चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं पुलिस टीम ने समता कंपनी कैंप में हुई लैपटॉप चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
जनिए कैसे हुई थी चोरी?
फरियादी आदित्य आनंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि
- 5 सितंबर 2026 की रात वह ड्यूटी पर गया था
- इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने क्वार्टर का ताला तोड़ दिया
- कमरे में रखा लैपटॉप चोरी कर लिया गया
जांच में कैसे मिला सुराग?
- पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले
- तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया
- संदिग्ध की पहचान कर लगातार पतासाजी की
अंततः आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली
कौन है गिरफ्तार आरोपी ?
अनिकेश्वर उर्फ माफिया द्विवेदी पिता कैलाश चन्द्र द्विवेदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बारी थाना बहरी जिला सीधी, हाल पता बस पड़ाव चौकी जयंत, थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली।
आरोपी का पूर्व से लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी शातिर आपराधिक किस्म का है। थाना विन्ध्यनगर में आरोपी के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कुल 24 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
क्या क्या हुआ बरामद ?
आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया लैपटॉप बरामद हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।





